जड़ माहू (Root Aphid) की पहचान और बचाव के उपाय


यह काले भूरे रंग का रसचूसक कीट (Sucking pest) है, जो गेहूं, चना, मसूर, धान आदि फसलों की शुरुआती अवस्था पर जड़ों पर आक्रमण (damage) करता है| यह insect जड़ के आसपास रहकर उससे रस चूसने लगता है, जिससे पौधा कमजोर हो जाता है| 

पहचान के उपाय (Root Aphid identification)👇

इससे अधिक प्रभावित पौधों की पत्तियाँ पीले रंग की हो जाती है| खेत में फसल धीरे धीरे पीली दिखाई देती है| पौधे को उखाड़ कर देखने पर इसकी जड़ों में यह काले भूरे रंग का कीट साफ दिखाई देता है| इसकी समस्या उन क्षेत्रों में दिखाई देती है जहां तापमान और नमी अधिक होती है| देश में दक्षिण मध्यप्रदेश और उसके आसपास का क्षेत्र इस कीट से अधिक प्रभावी रहता है| इसके अलावा अगेती बुवाई यानि 15 अक्तूबर से पहले गेहूं की बुवाई करने पर भी इस जड़ माहु कीट का प्रकोप अधिक दिखाई देता है|

कीट के नियंत्रण के उपाय (Root Aphid Control Measures)👇

जड़ माहु को कई तरीको और कीटनाशी से नियंत्रित कर सकते है| जिसमें सबसे पहला है स्प्रे के माध्यम से बात करे तो .....इसमें थायोमेथोसोम (Thiamethoxam 25% WG) को 80 ग्राम या Imidacloprid 17.8% SL 100 ml (मिली लीटर) या फिर Fipronil 5% SC @ 500 ml प्रति 200 लीटर पानी में मिलाकर एक एकड़ खेत में स्प्रे कर दे| क्योंकि ये कीटनाशी (Insecticides) systemic है इसलिए पूरे पौधे से मौजूद अन्य कीटों को भी नष्ट करती है| स्प्रे करते समय जमीन में नमी होना आवश्यक है,यह बात ध्यान रखे|  

इसके अलावा खाद देते समय भी जड़ माहु का नियंत्रण किया जा सकता है| इसके लिए, 50 किलो बालू रेत या यूरिया के साथ 500 ml फिप्रोनिल 5 एससी या 250 ml थायोमेथोक्सोम 30 FS या 200 ml क्लोरोपायरिफोस 50 ईसी या फिर 100 ग्राम Fipronil 40 + imidacloprid 40 WG कीटनाशी को अच्छी तरह से मिलाकर एक एकड़ की दर से खेत में बिखेर दे और उसके तुरंत बाद सिंचाई कर दे| जहां यह समस्या हर साल देखी जाते है वहाँ हर सिंचाई के बाद क्लोरोपायरिफोस कीटनाशी का प्रयोग करना चाहिए|


आपका कोई भी सुझाव या जानकारी सहृदय आमंत्रित है| कमेन्ट करके जरूर बताए ....धन्यवाद🙏

Agriculture Professional

Hi, This is Hemant Verma from Jodhpur, Rajasthan & M.Sc Agriculture From AAU Anand Gujarat. I am here for bring prosperity in Farming Community So Welcome to Agriculture Professional. Our Services are- Providing Agriculture Knowledge, Updating Agriculture News and Finding Solutions on agriculture related problems.

Post a Comment

Previous Post Next Post